You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वायरस की वैक्सीन से दुनिया अभी कितनी दूर?
टीवी स्क्रीन पर आकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ये दावा करते हैं कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ कारगर वैक्सीन तैयार कर ली है.
रूस ने इस वैक्सीन को नाम दिया स्पुतनिक 5.लेकिन कोरोना वैक्सीन को लेकर पुतिन के दावों पर वैज्ञानिकों को संदेह है.
रूस ने ये वैक्सीन लगभग 76 लोगों पर आज़माई, जबकि परीक्षण का तीसरा दौर बाक़ी है जिसमें किसी वैक्सीन को हज़ारों लोगों पर आज़माकर परखा जाता है.
रूस भले ही अपने देश में इस वैक्सीन का इस्तेमाल करे, लेकिन दुनिया के बाकी देश इस पर अपनी मंज़ूरी की मोहर नहीं लगाना चाहेंगे.
दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की कोशिशों में दिन-रात जुटे हुए हैं. तो इस हफ्ते दुनिया जहान में हम ये सवाल पूछ रहे हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन से दुनिया अभी कितनी दूर हैं?
प्रोड्यूसर- संदीप सोनी
प्रजेंटर- मोहन लाल शर्मा
एडिटिंग: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)