You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
आमिर ख़ान पर आरएसएस ने साधा निशाना
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की मुखपत्र पांचजन्य ने फ़िल्म अभिनता आमिर ख़ान की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए एक लेख लिखा है. इसमें आमिर ख़ान के चीन से प्रेम का भी ज़िक्र किया गया है.
पांचजन्य ने अपनी कवर स्टोरी में जहाँ एक तरफ़ कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं को देशभक्त बताया है तो वहीं आमिर ख़ान जैसे कुछ अभिनेताओं के उनके हाल के 'गतिविधियों' की वजह से देशभक्त होने पर संदेह जताया है.
लेख में लिखा गया है कि, "एक तरफ़ अक्षय कुमार, अजय देवगन, जॉन अब्राहम और कंगना रनौत सहित कुछ अन्य सितारे और फ़िल्मकार हैं जिनके लिए राष्ट्रवाद और देशभक्ति से भरी फ़िल्में बनाना या उनमें अभिनय करना देश के प्रति अपनी निष्ठा जताने जैसा है.''
''दूसरी तरफ़ आमिर ख़ान जैसे अभिनेता हैं, जिन्हें भारत के दुश्मन के साथ दोस्ती बढ़ाने में कोई हर्ज नहीं दिखता. फिर बात चाहे धोखेबाज चीन की हो या फिर पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाकर भारत के ख़िलाफ़ जिहादी मंसूबे पाले बैठे तुर्की की, जहां आजकल आमिर ख़ान ने डेरा डाला हुए हैं."
स्टोरी: बीबीसी
आवाज़: विशाल शुक्ला
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)