ऑनलाइन क्लास के लिए कितनी मुसीबतें झेलती है यह लड़की

वीडियो कैप्शन, ऑनलाइन क्लास के लिए कितनी मुसीबतें झेलती है यह लड़की
प्रकाशित

स्वप्निल को ऑनलाइन क्लास के लिए अपने गांव की एक ऊंची पहाड़ी तक जाना होता है.

वो महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के दरिस्ते गांव में रहती हैं.

स्वप्निल मंबुई में स्थित एक कॉलेज से पशु चिकित्सक की पढ़ाई कर रही हैं.

स्वप्निल बताती हैं कि मार्च के अंत से लेकर मई-जून तक वो एक पेड़ की छांव मे बैठकर क्लास लेती थी. इसके बाद बरसात शुरू हो गई और उनकी थर्ड ईयर की क्लास भी शुरू हो गई. ऐसे में उन्हें ऑनलाइन लेक्चर लेने के लिए कुछ ना कुछ इंतजाम करना पड़ा.

लॉकडाउन लगने से आठ दिन पहले स्वप्निल अपने घर आ गई थीं. इसके बाद से वो यहीं रह गईं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)