जम्मू कश्मीर के एक सरकारी टीचर को राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड

प्रकाशित

सुनील कुमार जम्मू कश्मीर के उधमपुर ज़िले में एक सरकारी टीचर हैं. उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड के लिए चुना गया है. यह अवॉर्ड शिक्षा मंत्रालय की तरफ से दिया जाता है.

सुनील कुमार टिकड़ी ज़ोन के जाखड़ इलाके में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं. कोविड 19 के दौर में उन्होंने छात्रों को डिजिटल तरीके से पढ़ाने में मदद की. उन्होंने छात्रों को पढ़ाने के लिए कई नए तरीके भी इस्तेमाल किए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)