महेंद्र सिंह धोनी की ज़िंदगी और खेल से जुड़े किस्से

प्रकाशित

पिछले कुछ दिनों से यूट्यूब पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक विडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपनी कप्तानी में जीते गए दो विश्व कप को अपनी ज़िंदगी के कभी ना भूलने वाले पल बता रहे थे.

उनमें एक पल था साल 2007 में दक्षिण अफ़्रीका में जीता गया पहला आईसीसी टी-20 विश्व कप और दूसरा साल 2011 में अपनी ही ज़मीन पर जीता गया विश्व कप.

धोनी ने माना कि जब टीम टी-20 विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटी तब मुंबई में जिस तरह एयरपोर्ट से लेकर कई मील तक सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ थी, वह दृश्य अद्भुत था.

दूसरा पल जब साल 2011 में आईसीसी विश्व कप के फ़ाइनल में भारत ख़िताबी जीत के क़रीब था तब अचानक स्टेडियम वंदे मातरम के शोर से गूंज उठा. धोनी की जिंदगी के बेहद ख़ास पहलुओं पर नज़र डाल रहे हैं रेहान फ़ज़ल और साथ में हैं सूर्यांशी पांडेय.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)