जंगली भालू ने रिहायशी इलाके में घुसकर शख़्स पर किया हमला

प्रकाशित

एक जंगली भालू ने रिहायशी इलाके में घुसकर आतंक मचा दिया.

उड़ीसा के कालाहांडी में इस जंगली भालू ने एक शख़्स पर हमला भी किया.

लोगों ने किसी तरह उस शख़्स को भालू के चंगुल से बचाया.

बाद में कड़ी मशक्कत के बाद भालू को कब्ज़े में लिया जा सका.

नॉर्थ डिविज़न के वन अधिकारी नितीश कुमार ने कहा, ''मेरे कार्यकाल में ये दूसरी बार है जब जंगली जानवर सड़क पर आया है. पहली बार 15 अगस्त को और आज दूसरी बार. भालू को नशे का इंजेक्शन देने वाली टीम तैयार है, जैसे ही मौक़ा मिलेगा हम उसे बेहश कर के जंगल में ले जा कर छोड़ देंगे.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)