सुशांत सिंह राजपूत मामले की जाँच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी

प्रकाशित

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत मामले की जाँच करने का आदेश दिया है.

शीर्ष अदालत ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि बिहार सरकार का सीबीआई से मामले की जाँच का अनुरोध करना उचित था.

फ़ैसला सुनाते हुए जस्टिस ऋषिकेश रॉय ने कहा कि पटना में एफ़आईआर दर्ज होना भी क़ानूनी रूप से सही था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)