You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान ने जूनागढ़ की वजह से कश्मीर को खो दिया?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने जूनागढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा गिनाते हुए एक नक्शा जारी किया था, जो कुछ दिनों से विवादों में है.
जूनागढ़ का भारत में विलय 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 9 नंवबर 1947 को हुआ था. इसलिए जूनागढ़ का स्वतंत्रता दिवस 9 नवंबर को मनाया जाता है.
भारत और पाकिस्तान के बीच में लटके हुए जूनागढ़ को आज़ादी दिलाने के लिए आरज़ी हुकूमत बनाया गया था. आरज़ी हुकूमत की लड़ाई के बाद जूनागढ़ भारत का हिस्सा बन पाया.
हाल ही में जारी किए गए पाकिस्तान के नए नक्शे में जूनागढ़ और माणावदर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है.
आखिर जूनागढ़ भारत का हिस्सा कैसे बना और इसके साथ कश्मीर का विलय कैसे जुड़ा है. देखिए इस वीडियो में.
स्टोरीः तेजस वैद्य
आवाज़ः नवीन नेगी
एडिटिंग: मनीष जालुई
मिक्सिंग: अजीत सारथी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)