You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सऊदी अरब की नाराज़गी दूर करने की कोशिश में पाकिस्तान
पाकिस्तान के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा सऊदी अरब की नाराज़गी दूर करने रियाद जा रहे हैं. बाजवा की यात्रा का प्रमुख मक़सद सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए ताज़ा तनाव को कम करना होगा.
दोनों देशों के बीच स्थिति उस वक़्त तनावपूर्ण हो गई थी जब पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने पाँच अगस्त को कश्मीर मुद्दे पर एक टीवी इंटरव्यू में सऊदी अरब की तीखी आलोचना की. क़ुरैशी ने कहा था कि भारत ने जब जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किया तब सऊदी अरब ने इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: गुरप्रीत सैनी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)