जयपुर में लगातार बारिश के बाद आई मिट्टी की बाढ़, घर और गाड़ियां दबीं

वीडियो कैप्शन, पहाड़ से आसमान की तरफ जाता हुआ झरना देखा है कभी?
प्रकाशित

जयपुर में क़रीब 10 घंटे लगातार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. 14 अगस्त की सुबह हुई ज़ोरदार बारिश से सड़कें तालाब बन गईं.

सबसे ज़्यादा नुकसान गणेशपुरी कच्ची बस्ती में हुआ. पानी के साथ बहकर आई मिट्टी से लोगों की गाड़ियां और घरों का सामान तक दब गया.

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में रिकॉर्ड 184 मिमी बारिश हुई. इसके साथ ही दर्जन भर ज़िलों में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया गया.

वीडियोः मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिंदी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)