You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सर्दियों में कोरोना के कहर का ख़तरा क्यों बढ़ रहा है?
धरती के एक बड़े हिस्से में मौसम बदल रहा है, सर्दियां दस्तक दे रही हैं और यही वो समय होता है जब कोल्ड-फ्लू यानी सर्दी-ज़ुकाम आम बात हो जाती है. लेकिन इस बार की सर्दी दुनिया के कई वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा रही है. डर इस बात का है कि ठंडी हवाओं के साथ बदलते मौसम की वजह से, कोरोना वायरस अपनी अधिक ताक़त के साथ तेज़ी से फैल सकता है.
वैज्ञानिकों को आशंका है कि सर्दी के मौसम में दुनिया को कोरोना वायरस की 'सेंकेंड वेव' का सामना करना पड़ सकता है, जो पहले से 'कहीं अधिक जानलेवा' होगी. ये पूर्वानुमान भले ही जटिल और बेहद अनिश्चित लगे, लेकिन कई वजहें हैं जो चिंता को बढ़ा देती हैं. क्या सर्दी के मौसम में क्या कोरोना वायरस और क़हर बरपाएगा, क्या पहले से कहीं अधिक लोग कोरोना वायरस का शिकार बनेंगे? सुनिए दुनिया जहान में.
प्रजेंटर: मोहन लाल शर्माप्रोड्यूसर: संदीप सोनीवीडियो एडिटिंग: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)