दिल्ली दंगे: पुलिस के दावों की पड़ताल

वीडियो कैप्शन, दिल्ली दंगे: पुलिस के दावों की पड़ताल
प्रकाशित

दिल्ली दंगों की इन तस्वीरों को आप भूले नहीं होंगे. 6 महीने पहले 23 से 26 फरवरी के बीच हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी.

13 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस के हलफ़नामे के मुताबिक मरने वालों में से 40 मुसलमान और 13 हिंदू हैं. पुलिस ने दंगों की 751 एफआईआर दर्ज की हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दंगों के पीछे घटनाओं की एक क्रोनोलॉजी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में जून महीने में पेश की थी.

बीबीसी ने इस क्रोनॉलॉजी की पड़ताल की है. आज कवर स्टोरी में बात पुलिस के इन्हीं दावों की.

बीबीसी संवाददाता कीर्ति दुबे की रिपोर्ट.

प्रोडक्शन- शुभम किशोर और देबलिन रॉय.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)