कोरोना के बीच कैसे हो रही है स्वतंत्रता दिवस की तैयारी?
प्रकाशित
स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले पर फ़ुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई. कोरोना और बरसात के बीच यह ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की गई.
इस रिहर्सल में थल सेना, वायु सेना और नोसैना के जवानों ने हिस्सा लिया.
कोरोना के ख़तरे को देखते हुए जवानों ने चेहरे पर मास्क पहने रखा. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया.
स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)