You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अयोध्या के राम मंदिर में क्यों नहीं जाना चाहते संघ के ये पूर्व नेता?
कभी राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा रहे, कारसेवक की भूमिका निभाने वाले और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता रह चुके भंवर मेघवंशी अब अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में कभी ना जाने की बात कहते हैं.
उन्होंने एक किताब लिखी है, जिसका हिंदी में शीर्षक कुछ इस प्रकार है- ‘मैं हिंदू नहीं हो सकता, आरएसएस में एक दलित की कहानी’.
मेघवंशी का कहना है कि राम मंदिर आंदोलन में कई दलित और आदिवासी भी जुड़े हुए थे लेकिन आज वो सभी इस आंदोलन से अपना रिश्ता जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते.
वो कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण देश में नई मुश्किलों को जन्म देगा. भंवर मेघवंशी से बात की बीबीसी संवाददाता रॉक्सी गागड़ेकर छारा ने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)