You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
आत्मनिर्भर भारत पहल में रक्षा मंत्रालय का बड़ा फ़ैसला
भारतीय रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल में एक बड़ी भूमिका निभाने वाला है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि रक्षा उत्पादन के मामले में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और सेना की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के मकसद से रक्षा मंत्रालय 101 से ज्यादा वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा.
इसमें आर्म्ड फ़ोर्सेज़, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग भी शामिल हैं ताकि वर्तमान और भविष्य में युद्ध उपकरणों को तैयार करने की क्षमता का आकलन किया जा सके.
इन 101 चीज़ों की लिस्ट में उच्च तकनीक वाले हथियार भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन चीज़ों के आयात पर प्रतिबंध तुरंत लगाने की बजाय धीरे-धीरे 2020 से 2024 के बीच लागू करने की योजना है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)