आंध्र प्रदेश: कोविड केयर सेंटर बनाए गए होटल में भीषण आग

प्रकाशित

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्वर्ण पैलेस नाम के एक होटल में आग लग गई है. कोविड पॉज़िटिव लोगों को रखने के लिए एक प्राइवेट अस्पताल इस होटल का इस्तेमाल केयर सेन्टर के रूप में कर रहा था.

आंध्र प्रदेश की गृह राज्य मंत्री मेकाथोटी सुचरिता ने बताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. सवेरे पांच बज कर नौ मिनट पर पुलिस को आग लगने की ख़बर मिली. पांच मिनट में पुलिस घटनास्थल तक पहुंची, साथ ही पुलिसबल और बचाव के लिए टीमें भी वहां पहुंचीं. पांच बज कर 45 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)