सऊदी प्रिंस सलमान पर पूर्व जासूस की हत्या की साज़िश रचने का आरोप
प्रकाशित
सऊदी अरब के शहज़ादे प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर एक पूर्व सऊदी ख़ुफ़िया अधिकारी को मारने के लिए कनाडा में हिट स्क्वाड भेजने का आरोप लगाया गया है.
अमरीका की एक अदालत में दायर किये गए दस्तावेज़ों में आरोप लगाया गया है कि साद अल-जाबरी को मारने की ये साज़िश पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या के तुरंत बाद रची गई थी.
सऊदी अरब में एक वरिष्ठ अधिकारी रहे साद अल जाबरी तीन साल पहले भागकर निर्वासन में कनाडा चले गए थे. उसके बाद से वो टोरंटो में रह रहे हैं जहाँ उन्होंने प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की सेवा ली हुई है.
आवाज़ः नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)