सुशांत केस में बिहार और मुंबई पुलिस के बीच क्या चल रहा है?

प्रकाशित

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने गए आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई में जबरन क्वारंटीन कर दिया गया है.

विनय तिवारी बिहार पुलिस की तरफ से मुंबई पहुंची टीम का नेतृत्व करने के लिए रविवार को मुंबई पहुंचे थे.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई है जिसके बाद ही बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

इसी टीम का नेतृत्व करने के लिए विनय तिवारी मुंबई पहुँचे थे. वहीं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी लगातार उठ रही है. देखिए आखिर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच क्या चल रहा है.

वीडियो: नवीन नेगी और मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)