राम मंदिर भूमिपूजन से पहले अयोध्या में तैयारियों का हाल
प्रकाशित
अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन होना है. भूमिपूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अयोध्या में सरयू नदी के घाटों को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के भूमिपूजन में शामिल होंगे. भूमिपूजन में शामिल होने से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी भी जा सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)