You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत और चीन: एलएसी पर कौन है कितना ताकतवर?
भारत और चीन हिमालय से लगी अपनी सीमा पर निर्माण के मामले में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए हैं.
कहा जाता है कि भारतीय सीमा की तरफ़ एयरफ़ोर्स बेस के लिए सड़क निर्माण कार्य विवाद के उन प्रमुख मुद्दों में से एक था जिसे लेकर पिछले महीने चीनी सैनिकों के साथ झड़प हुई थी. 255 किलोमीटर लंबी 'डारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी' (डीएसडीबीओ) रोड पहाड़ी इलाक़ों से गुज़रती हुई समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर लद्दाख क्षेत्र में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रनवे तक जाती है.
तक़रीबन दो दशकों तक चले निर्माण कार्य के बाद इस सड़क का काम पिछले साल ही पूरा हुआ है. दुनिया की दो सबसे बड़ी फ़ौज दुर्गम इलाक़ों से होकर गुज़रने वाली सरहद के कई ठिकानों पर एक दूसरे के सामने खड़े हैं. साढ़े तीन हज़ार किलोमीटर लंबी सरहद पर किसकी क्या स्थिति है?
स्टोरीः प्रतीक जाखड़, बीबीसी मॉनिटरिंग
आवाज़ः भरत शर्मा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)