लंबी दाढ़ी और पगड़ी वाले लोगों के लिए बनाया मास्क

वीडियो कैप्शन, लंबी दाढ़ी और पगड़ी वाले लोगों के बहुत काम आएगा यह मास्क
प्रकाशित

कोरोना वायरस के दौर में मास्क पहनना बहुत ज़रूरी है. लेकिन वो लोग जिनकी लंबी दाढ़ी होती है और सिर पर पगड़ी बांधते हैं उनके लिए मास्क पहनना भी एक चुनौती है.

सनी डेलिलाह के ससुर भी उन्हीं लोगों में शामिल थे जिन्हें पगड़ी और दाढ़ी की वजह से मास्क पहनने में परेशानी आ रही थी.

ऐसे में सनी ने अपने ससुर के लिए खुद एक नए डिजाइन का मास्क तैयार कर दिया.

अब उन्हें कई दूसरी जगहों से भी मास्क के ऑर्डर मिल रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)