You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बीजेपी नेताओं के 'आपत्तिजनक' बयान पर क्या बोले मुख़्तार अब्बास नक़वी?
हाल ही में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने दंगों पर एक फ़ैक्ट-फ़ाइंडिग रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में फ़रवरी महीने में दंगों से पहले सांप्रदायिक माहौल बनाने में बीजेपी सांसदों के दिए भड़काऊ बयानों की बड़ी भूमिका थी.
इस रिपोर्ट के बारे में बीबीसी ने मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी पूछा तो उन्होंने कई चीज़ों को सिरे से ख़ारिज कर दिया.
हालांकि उन्होंने अपनी पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए भाषण को भी ग़लत माना.
देखिए मुख़्तार अब्बास नक़वी के साथ बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य की यह ख़ास बातचीत.
शूट/एडिटः देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)