You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वो आईलैंड जहां शादी के लिए लड़कियां किडनैप की जाती हैं
इंडोनेशिया के अधिकारी सुदूर द्वीप सुंबा में प्रचलित एक विवादित प्रथा को खत्म करने की कोशिशों में जुट गए हैं. यह प्रथा दुल्हनों के अपहरण की है. महिलाओं के अपहरण करने के वीडियो सामने आने के बाद इस गतिविधि पर लगाम लगाने की एक राष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है.
सित्रा* (सुरक्षा के लिहाज से नाम बदल दिया गया है) ने सोचा था कि यह महज एक कामकाज से जुड़ी हुई मीटिंग होगी. सरकारी अधिकारी होने का दावा करने वाले दो पुरुष सित्रा के एक एजेंसी के लिए चलाए गए एक प्रोजेक्ट के बजट के बारे में जानकारी लेना चाहते थे.
उस वक्त 28 साल की सित्रा अकेले जाने को लेकर थोड़ा सा हिचकिचा रही थीं, लेकिन वह अपने काम को दिखाना भी चाहती थीं. ऐसे में अपनी चिंताओं को दरकिनार करते हुए वह उनके साथ चल पड़ीं. एक घंटे बाद उन लोगों ने बताया कि मीटिंग एक दूसरी लोकेशन पर चल रही है. उन्होंने सित्रा को उनकी कार में साथ चलने के लिए कहा.
सित्रा ने कहा कि वे अपनी मोटरबाइक पर चलेंगी. उन्होंने जैसे ही अपनी बाइक की चाबियां लगाईं, अचानक से लोगों का एक दूसरा समूह आ गया और उन्होंने सित्रा को पकड़ लिया.
वे बताती हैं, "मैं लात चला रही थी और ज़ोर से चिला रही थी. लेकिन, उन्होंने मुझे कार में पटक दिया. मैं लाचार थी. कार के अंदर दो लोगों ने मुझे नीचे गिरा रखा था. मुझे पता था कि ये क्या हो रहा है." उन्हें शादी के लिए अग़वा कर लिया गया था.
स्टोरी: लीज़ा टैंबुनन
आवाज़: नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)