कॉफ़ी बींस के अंदर मिली कोकीन

वीडियो कैप्शन, कॉफ़ी बींस के अंदर मिली कोकीन
प्रकाशित

इटली की पुलिस ने कॉफी के अंदर कोकीन की तस्करी करने का पता लगाया है.

कोकीन से भरे कॉफी बींस कोलंबिया से लाए जा रहे थे.

मिलान एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस ने बताया कि उन्हें एक पैकेज पर शक़ हुआ, जिसमें सैंटिनो डी एनटोनियो का पता लिखा था.

यह जॉन विकः चैप्टर 2 फ़िल्म के विलेन का नाम है.

इस मामले में पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)