You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
माइक्रोवेव में खाना बनाना और गर्म करना सुरक्षित होता है या नहीं?
रसोई के ज़रूरी सामान में आजकल एक और नई चीज़ जुड़ गई है - माइक्रोवेव. जो लोग खाना पकाना नहीं जानते या मेहनत से खाना नहीं पकाना चाहते, उनके लिए तो माइक्रोवेव जीवनरक्षक है. माइक्रोवेव में पके या गर्म हुए खाने को लेकर बहुत तरह की भ्रांतियां हैं.
कुछ लोग कहते हैं कि माइक्रोवेव के खाने से गैस की समस्या हो जाती है. पेट ख़राब हो जाता है. कुछ का कहना है कि माइक्रोवेव करने से खाने के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. वहीं, कई लोगों का दावा है कि इसमें पका खाना खाने से हारमोन का संतुलन बिगड़ने लगता है. लेकिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, माइक्रोवेब में गर्म किया खाना खाने में कोई हर्ज़ नहीं है.
दावा किया जाता है कि ब्रॉकली में पाया जाने वाला फ्लेवनॉएड माइक्रोवेव में 97 फ़ीसद तक नष्ट हो जाता है. जो ब्रॉकली उबालने की तुलना में तीन गुना ज़्यादा है. लेकिन 2019 की एक स्टडी के अनुसार, अगर सब्ज़ी को कम समय के लिए माइक्रोवेव में गर्म किया जाए, तो उसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते.
स्टोरी: टीम बीबीसी, आवाज़: मानसी दाश
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)