अमरीका: पुलिस के हाथों होने वाली काली महिलाओं की मौत को भुला दिया जाता है?

वीडियो कैप्शन, अमरीका: पुलिस के हाथों होने वाली काली महिलाओं की मौत को भुला दिया जाता है?
प्रकाशित

इंडिया केगर 2015 में पुलिस के हाथों मारी गई थीं. उस वक़्त उनका चार महीने का बच्चा कार के पीछे बैठा था.

पुलिस के मुताबिक़ वो बच्चे के पिता एंगेलो पेरी को निशाना बना रहे थे और ग़लती से इंडिया को मार दिया, जो पूर्व अमरीकी नौसेना कर्मी और दो बच्चों की मां हैं.

एक अदालत ने दो पुलिस अफ़सरों को घोर लापरवाही का दोषी पाया और इंडिया के परिजनों को मुआवज़े के रूप में $800,000 दिए गए.

लेकिन इंडिया केगर की मां गिना मानती हैं कि इस तरह हुई काली महिलाओं की मौत को भुला दिया जाता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)