You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ख़्वावे: चीन की वो कंपनी जिससे दुनिया चिढ़ रही है
ब्रिटेन के 5जी मोबाइल नेटवर्क से चीनी फ़ोन निर्माता कंपनी ख़्वावे को हटाने के लिए ब्रिटिश सरकार ने कई घोषणाएँ की हैं. इसके तहत ब्रिटेन के मोबाइल सेवा प्रदाताओं को इस साल के बाद ख़्वावे के नए 5जी उपकरण ख़रीदने पर पाबंदी होगी और साथ ही उन्हें अपने नेटवर्क से 2027 तक इसकी 5जी किट को हटाना होगा.
ब्रिटेन की सरकार ने पहले इस बात पर सहमति ज़ाहिर की थी कि चीनी कंपनी ख़्वावे की ब्रिटेन के 5जी नेटवर्क में सीमित भूमिका रहेगी. लेकिन चीन को लेकर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र अब सरकार ने अपना मन बदल लिया है. दक्षिणी चीन के शेंजन में एक पूर्व सैन्य अधिकारी रेन जंगफ़ेई ने 1987 में ख़्वावे की शुरुआत की थी. इसने शुरुआत में मोबाइल फ़ोन नेटवर्क के लिए संचार उपकरण बनाने शुरू किए थे और बाद में यह विश्व में एक बड़ी कंपनी के तौर पर उभरी जिसमें 1,80,000 कर्मचारी काम करते हैं.
स्टोरी: टिम बोलर, बिज़नेस रिपोर्टर, आवाज़: भरत शर्मा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)