सचिन पायलट का जहाज़ कहाँ जाकर उतरेगा?
बग़ावत पर उतरे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से उन्हें मनाने की किसी भी कोशिश को तरजीह देते नहीं दिख रहे हैं.
पार्टी की गतिविधियों से उन्होंने दूरी बना ली है. बताया गया है कि वे अपने समर्थक विधायकों के साथ गुरुग्राम के एक होटल में हैं.
सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पायलट से अपील की थी कि 'वे मंगलवार को होने वाली दूसरी बैठक में ज़रूर शामिल हों,' पर सचिन पायलट नहीं पहुँचे.
अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की लड़ाई के लगातार बढ़ती हुई दिख रही है. अभी ये साफ नहीं है कि सचिन पायलट की तरफ़ से इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाया जाएगा. देखिए यह रिपोर्ट.
आवाज़ः नवीन नेगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)