You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
विकास दुबे की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कानपुर मुठभेड़ के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के मारे जाने पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने जो-जो दावे किये हैं, उन पर कई राजनेताओं ने सवाल खड़े किये हैं और यूपी पुलिस द्वारा बतायी गई कथित मुठभेड़ पर संदेह ज़ाहिर किया है. कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके विकास दुबे के कथित एनकाउंटर में मारे जाने की घटना पर सवाल खड़े किए.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिलसिलेवार सवाल किए, "विकास दुबे कानपुर से एक हज़ार किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के उज्जैन कैसे पहुंच गया, वो संगठित अपराध का एक मोहरा मात्र था, संगठित अपराध के सरगना उत्तर प्रदेश में आख़िर कौन हैं, इसकी जांच होनी चाहिए." "यह एनकाउंटर कई सवाल खड़े कर गया है जिसका जवाब योगी आदित्यनाथ सरकार को देना होगा. पहला सवाल क्या वो सफ़ेदपोशों और शासन में बैठे लोगों का राज़दार था, उसे उनका संरक्षण प्राप्त था? दूसरा सवाल- विकास दुबे के पास वो क्या राज़ थे जो सत्ता और शासन के गठजोड़ को उजागर कर देते? तीसरा सवाल- विकास दुबे का नाम उत्तर प्रदेश के 25 मॉस्ट वांटेड लोगों की सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया था?"
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)