You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ़्तार किया गया
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ़्तार कर लिया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप देगी.
इस बारे में उनकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हो चुकी है. शिवराज सिंह चौहान ने भी विकास दुबे को गिरफ़्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है.
उन्होंने ट्वीट किया है, "जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं. हमरी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है." इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने विकास दुबे की गिरफ़्तारी की पुष्टि की लेकिन ज़्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)