एफ़बीआई प्रमुख ने चीन को अमरीका के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बताया

प्रकाशित

अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी एफ़बीआई के निदेशक ने कहा है कि चीन अमरीका के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है. एफ़बीआई के डायरेक्टर क्रिस्टोफ़र रे ने वाशिंगटन के हडसन इंस्टीच्यूट में चीन सरकार की जासूसी और सूचनाओं की चोरी को अमरीका के भविष्य के लिए "अब तक का सबसे बड़ा दीर्घकालीन ख़तरा" बताया.

उन्होंने कहा कि चीन कई स्तरों पर अभियान चला रहा है, उसने विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों को निशाना बनाना शुरू किया है, उन्हें वापस लौटने पर मजबूर कर रहा है और अमरीका के कोरोना वायरस शोध को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहा है.

क्रिस्टोफ़र रे ने कहा,"ये सबसे बड़ा दांव है. चीन किसी भी तरह दुनिया का अकेला सुपरपावर बनने की कोशिश कर रहा है." एफ़बीआई निदेशक ने बताया कि चीन के इन ख़तरों के बारे में आने वाले सप्ताहों में अमरीकी अटर्नी जेनरल और विदेश मंत्री भी ध्यान देंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)