You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मनोज वाजपेयी को मीडिया से क्या शिकायत है?
मनोज वाजपेयी से बातचीत हुई तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उठ रहे सवालों का ज़िक्र भी होना ही था. उनकी मौत के बाद लोगों ने उनके अकेलेपन, मानसिक प्रताड़ना और नेपोटिज़्म पर कई सवाल खड़े किए. लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर मैंने उनसे सवाल पूछा तो थोड़ा असहज लगे.
उनके और उनके प्रोड्यूसर संदीप कपूर के चेहरे के भाव बहुत स्पष्ट थे कि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहते. हो सकता है कि बहुत से इंटरव्यूज़ में इन्हीं सवालों से उकता चुके हों और अब इन सवालों से आगे बढ़ना चाहते हों.
मैंने उनसे पूछा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, उसे लेकर वे क्या कहना चाहते हैं. "लोग जब गालियां देने लगते हैं तो संवाद के सारे रास्ते बंद कर देते हैं. गाली देना बंद करिए और सवाल पूछिए, सवाल पूछने के भी क़ायदे हैं. जितने सालों में ये गाली गलौच शुरू हुआ है, ट्रोलिंग शुरू हुई है, इससे कुछ बदला नहीं है."
वीडियो: सर्वप्रिया सांगवान और शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)