You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन को लेकर राहुल गांधी के हमलों पर क्या कहा अमित शाह ने?
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए ख़ास इंटरव्यू में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान और दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति से जुड़े सवालों पर जवाब दिए हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भारत-चीन सीमा विवाद और कोरोना वायरस पर अपने ट्वीट के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सरेंडर मोदी' बताने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस समय ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे चीन और पाकिस्तान को ख़ुशी हो.
'सरेंडर मोदी' हैशटैग के पाकिस्तान और चीन में ट्रेंड होने पर अमित शाह ने कहा, "हम भारत विरोधी प्रोपेगैंडा से निपटने में सक्षम हैं लेकिन जब एक बड़ी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष (राहुल गांधी) इस संकट में ओछी राजनीति करते हैं तो यह उनके लिए और उनकी पार्टी के लिए आत्मचिंतन का विषय है कि उनके हैशटैग को पाकिस्तान और चीन द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है."
उन्होंने कहा, "पार्लियामेंट होनी है, चर्चा करनी है तो आइए चर्चा करेंगे. 62 से लेकर आज तक दो-दो हाथ हो जाए. कोई नहीं डरता चर्चा से. मगर जब देश के जवान संघर्ष कर रहे हैं. सरकार एक स्टैंड लेकर ठोस क़दम उठा रही है, उस वक़्त पाकिस्तान और चीन को ख़ुशी हो, इस प्रकार के स्टेटमेंट किसी को नहीं देने चाहिए."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)