You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
एलएसी की निगरानी कैसे करता है भारत?
आमतौर पर भारत में लोग एलओसी यानी लाइन ऑफ कंट्रोल के बारे में ज़्यादा जानते हैं, इसकी कई वजहें भी हैं. एलओसी भारत और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने वाली 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है. एलओसी पर युद्ध हुए हैं. फिल्म और डॉक्यूमेंट्रीज बनी हैं. इसके अलावा इस सीमा पर नियमित तौर पर गोलीबारी होती रहती है, लिहाज़ा यह हमेशा सुर्खियों में भी होती है. लेकिन ये बातें एलएसी यानी भारत और चीन को अलग करने वाली लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के बारे में लागू नहीं होती. एलएसी, एलओसी की तुलना में पांच गुना बड़ी सीमा रेखा है. 3488 किलोमीटर लंबी यह सीमा रेखा चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से गुजरती है.
इसके बावजूद इसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं. वैसे वास्तविकता यह है कि यह कोई सीमा रेखा भी नहीं है. दरअसल इस इलाके में भारत और चीन की अपनी-अपनी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल हैं. ऐसे में इस इलाके में भारत चीन के बीच हुए मौजूदा विवाद ने लोगों को चौंकाया नहीं है. एलएसी पर छोटी मोटी झड़प से लेकर हिंसक झड़प और यहां तक कि एक युद्ध भी हो चुका है.
स्टोरी: जुगल पुरोहित
आवाज़ और वीडियो: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)