भारत-चीन तनाव और भारत के दूसरे मुश्किल वक्त में अमरीका ने क्या किया?

वीडियो कैप्शन, भारत-चीन तनाव और भारत के दूसरे मुश्किल वक्त में अमरीका ने क्या किया?
प्रकाशित

एक पुरानी कहावत है कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है. लेकिन यह कहावत भारत, चीन और अमरीका के मामले में बहुत फिट नहीं बैठती है. भारत और चीन में दुश्मनी रही है और अब भी बहुत कड़वाहट है. अमरीका और चीन में प्रतिद्वंद्विता है और अभी तो चरम पर है. अमरीका और भारत में न तो ऐसी कोई दुश्मनी है और न ही प्रतिद्वंद्विता. इसके बावजूद क्या चीन के ख़िलाफ़ अमरीका भारत के साथ है? अमरीका के लिए भारत कितना दोस्त है, इसे इतिहास में परखने की कोशिश करें या वर्तमान में, नतीजा बहुत आश्वस्त नहीं करता है. भारत के 20 सैनिकों की मौत चीन और भारत की सीमा पर हुई. चीन ने इसके लिए भारत को ही ज़िम्मेदार ठहरा दिया. अमरीका का बयान इतना सधा हुआ आया कि न चीन को निराशा हुई होगी और न ही भारत को ख़ुशी. इतने मुश्किल वक़्त में राष्ट्रपति ट्रंप ने H1B वीज़ा की व्यवस्था को रद्द कर दिया. कहा जा रहा है कि ट्रंप के इस फ़ैसले से सबसे ज़्यादा प्रभावित भारतीय होंगे.

स्टोरीः सरोज सिंह

आवाज़ः नवीन नेगी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)