You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
40 सैनिक मारे जाने की ख़बर पर क्या बोला चीन?
भारत और चीन की सेना के बीच 15/16 जून की रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की जान चली गई थी.
चीन की तरफ़ से किसी तरह के नुक़सान की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
चीन की सरकारी मीडिया ने उन ख़बरों को 'फ़ेक न्यूज़' बताया है, जिनमें इस हिंसक झड़प में चीन के 40 जवानों के मारे जाने की बात कही गई थी.
चीन की सरकारी मीडिया सीजीटीएन के मुताबिक़ चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने 23 जून को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इन ख़बरों को ख़ारिज करते हुए कहा, "मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि यह एक फ़ेक न्यूज़ है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)