भाजपा ने चीन को लेकर कांग्रेस पर जवाबी हमला बोला
प्रकाशित
भारत-चीन तनाव पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान और उनकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई नसीहतों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मनमोहन सिंह के बयान को शब्दों का खेल बताते हुए कहा है कि वो उसी पार्टी से जुड़े हैं जिसकी सरकार के दौरान बिना लड़े ही भारतीय ज़मीन सरेंडर कर दी गई. जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जवाब देते हुए कई ट्वीट किए हैं. मनमोहन सिंह ने अपने एक लिखित बयान में चीन विवाद पर पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा था कि झूठ के आडंबर से सच छिपाया नहीं जा सकता. देखिए, जे पी नड्डा ने अपने ट्वीट्स में और क्या-क्या कहा.
आवाज़ः सुशीला सिंह