You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत और चीन में से किसके पास ज़्यादा परमाणु हथियार हैं?
भारत-चीन के बीच सीमा विवाद अभी थमा नहीं है. इस बीच इस तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगीं हैं कि क्या दोनों देशों के बीच युद्ध हो सकता है या ये विवाद और ज़्यादा बढ़ सकता है. इस सवाल के साथ बात आती है कि दोनों देशों की सैन्य ताक़त क्या हैं और कौन किस पर भारी हैं.
यही सवाल भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद के वक़्त भी आता है. इन तीनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं. ये देश अपने मिलिट्री बजट पर भी अच्छा ख़ासा ख़र्च करते हैं. Stockholm International Peace Research Institute की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मिलिट्री बजट में अमरीका सबसे ऊपर है, उसके बाद चीन और तीसरे नंबर पर भारत. देखिए पूरी रिपोर्ट.
स्टोरी और आवाज़: सर्वप्रिया सांगवान
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)