You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अवसाद और तनाव से निपटने के लिए अपने बच्चों के साथ करें ये योगाभ्यास
कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन लगाना पड़ा, भारत में भी कई चरणों में लॉकडाउन रहा.
धीरे-धीरे लॉकडाउन खुल रहा है लेकिन कोरोना वायरस का क़हर अब भी कम नहीं हुआ है. लोग अब भी घरों से काम कर रहे हैं, बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज़ चल रही हैं. सभी की दुनिया मोबाइल और लैपटॉप पर आकर सिमट गई है.
बड़ों पर काम का दबाव और बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ गया है. बच्चे न खेलने के लिए बाहर जा पा रहे हैं न दोस्तों को घर में बुला पा रहे हैं. ऐसे में एंग्ज़ायटी और तनाव जैसी समस्याएं हो रही हैं. आज के वीडियो में देखिए किस तरह आसान आसनों से आप इन समस्याओं से निपट सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)