You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीनी सैनिकों ने इस हथियार से किया भारतीय सैनिकों पर हमला
सोशल मीडिया पर और दूसरी जगहों पर एक हथियार की तस्वीर शेयर की जा रही है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि गलवान घाटी में भारत-चीन लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प में चीनी सेना ने इसी हथियार का इस्तेमाल किया था. यह हथियार लोहे की रॉड है जिस पर कील लगे हुए हैं. भारत-चीन सीमा पर मौजूद भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बीबीसी को ये तस्वीर भेजी है और कहा है कि इसी हथियार से चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया था.
15-16 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में एलएसी पर हुई इस झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 सैनिकों की मौत हुई थी. भारत का दावा है कि चीनी सैनिकों का भी नुक़सान हुआ है लेकिन इसके बारे में चीन की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. चीन ने अपनी सेना को किसी भी तरह का कोई नुक़सान होने की बात नहीं मानी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)