भारत-चीन तनाव के बीच लोगों ने किया चीनी उत्पादों का बहिष्कार
प्रकाशित
भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत में चीन निर्मित उत्पादों के प्रति लोगों का ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है.
देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने चीन विरोधी प्रदर्शन किए.
गुजरात के सूरत में कुछ लोगों ने अपने घरों से टीवी सेट बाहर फेंककर उन्हें नष्ट कर दिया.
इसके साथ ही लोगों ने चीन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की.
भारत-चीन सैन्य संघर्ष में मारे गए 20 सैनिकों को भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)