भारत-चीन तनाव पर पाकिस्तान के लोग क्या बोले?

प्रकाशित

भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में ख़ूनी संघर्ष हुआ, जिसमें कम से कम बीस भारतीय सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि अब तक हो चुकी है.

इस घटना में चीन को भी नुक़सान होने की ख़बर मिल रही है, लेकिन चीन ने खु़द अपने मारे गए या घायल सैनिकों की संख्या नहीं बताई है.

इस पर भारत के पड़ोसी देश और चीन के क़रीबी माने जाने वाले पाकिस्तान की तरफ़ से क्या-क्या कहा जा रहा है.

पाकिस्तान के सोशल मीडिया, मीडिया और सरकारी गलियारों में इस घटनाक्रम में काफ़ी दिलचस्पी देखी जा रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)