You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत-चीन तनाव के बीच भारत के 20 सैनिक कैसे मारे गए?
भारतीय सेना ने स्वीकार किया है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए हिंसक संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हुई है.
सेना ने बताया कि इस संघर्ष में 17 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे और शून्य से कम तापमान वाले ऊंचाई पर स्थित गलवान इलाक़े में उनकी मौत हो गई.
इससे पहले भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों की मौत हो गई थी.
सेना ने मंगलवार रात अपने आधिकारिक बयान में कहा कि गलवान इलाक़े में अब भारत और चीन दोनों ही देशों के सैनिकों के बीच संघर्ष बंद हो गया है.
इससे पहले 15 और 16 जून की रात दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष हुआ था. बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए तत्पर है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)