भारत और चीन के बीच दुश्मनी की क्या-क्या वजहें हैं?

वीडियो कैप्शन, भारत और चीन के बीच दुश्मनी की क्या-क्या वजहें हैं?
प्रकाशित

भारत और चीन की लद्दाख स्थित सीमा पर बीते एक महीने से ज़्यादा वक़्त से तनाव बना हुआ है.

यह तनाव तब और ज़्यादा बढ़ गया जब एक रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

इस झड़प में भारतीय सेना के 20 सैनिकों को जान गंवानी पड़ी वहीं चीन को भी कुछ नुक़सान की ख़बर सामने आई.

1967 के बाद पहली बार भारत-चीन सीमा पर इस तरह की झड़प में किसी की जान गई है.

आख़िर इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच दुश्मनी की क्या वजहें हैं और ये दुश्मनी कब से चली आ रही है. जानिए इस वीडियो के ज़रिए.

वीडियोः सर्वप्रिया सांगवान और देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)