लॉकडाउन चलते भारत में फंसे टूरिस्ट क्यों हैं बेहद खुश?
प्रकाशित
भारत में अचानक लगे लॉकडाउन से विदेशी पर्यटकों को लौटने का अवसर तक नहीं मिला. राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में ही 41 विदेशी पर्यटक अब तक यहीं फंसे हुए हैं. अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों के 41 पर्यटक उदयपुर में खुद को महफूज़ मान रहे हैं. उदयपुर में फंसे सबसे ज़्यादा 18 पर्यटक अकेले यूएस और यूके से हैं.
जबकि कई एसे पर्यटक भी हैं जो फ्लाइट नहीं होने के कारण फंसे हुए हैं. उदयपुर के ही अलग अलग होटल्स में ही यह पर्यटक रह रहे हैं. अधिकतर पर्यटकों के देशों में कोरोना के अधिक मामले होने के कारण भी ये पर्यटक फिलहाल यहीं रहना पसंद कर रहे हैं.
वीडियोः मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)