भारत-चीन बॉर्डर पर रोड बनाने झारखंड से गए मज़दूर

वीडियो कैप्शन, भारत-चीन बॉर्डर पर रोड बनाने झारखंड से गए मज़दूर
प्रकाशित

झारखंड के क़रीब 1600 मजदूरों को लेकर दुमका से चली विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इन मजदूरों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और झारखंड सरकार के बीच हुए क़रार के बाद ले जाया जा रहा है.

बीआरओ इन्हें लद्दाख ले जा रहा है, जहां इन्हें चीन की सीमा पर सड़क निर्माण में लगाया जाएगा. लॉकडाउन के बाद देश में यह पहला मौका है, जब किसी राज्य से इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों को सीमा पर काम के लिए ले जाया जा रहा है.

वीडियोः रवि प्रकाश, बीबीसी हिंदी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)