You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने क्या चूहों को गुस्सैल बना दिया है?
कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से रेस्टोरेंट बंद हैं और लोग घर में रहने को मज़बूर हैं. इसकी वजह से कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इनमें से दो बदलाव ये भी हैं - एक तो कि चूहों ने अपने लिए खाने के नए स्रोत तलाशना शुरू कर दिया है और दूसरा कि उनके व्यवहार में भी बदलाव आया है.
यूएस सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (सीडीसी) की ओर से बीते सप्ताह जारी की गई एक चेतावनी के मुताबिक़, खाने के लिए भटक रहे चूहों का बर्ताव असामान्य और गुस्सैल हो सकता है. देखिए यह रिपोर्ट
आवाज़ः मोहम्मद शाहिद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)