You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के हालात और उप-राज्यपाल के आदेश पर क्या कहा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उप-राज्यपाल का आदेश अक्षरश: लागू किया जाएगा.
केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सभी के इलाज के लिए उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने जो आदेश दिया है, उसे अक्षरश: लागू किया जाएगा.
एक वीडियो मैसेज में केजरीवाल ने कहा कि “सोमवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली कैबिनेट के निर्णय को पलट दिया और केंद्र सरकार, उप-राज्यपाल साहब ने आदेश जारी किया है कि दिल्ली के हर अस्पताल में सबका इलाज किया जाएगा.''
''ये समय असहमतियों का नहीं है. उप-राज्यपाल के आदेश को अक्षरश: लागू किया जाएगा. इस लड़ाई में सभी संस्थाओं और सरकारों को साथ आने की ज़रूरत है.”
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)