You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चूहे लॉकडाउन के कारण ग़ुस्सैल हो चुके हैं?
प्रकाशित
कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से रेस्टोरेंट बंद हैं और लोग घर में रहने को मजबूर हैं.
इसकी वजह से कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इनमें से दो बदलाव ये भी हैं - एक तो कि चूहों ने अपने लिए खाने के नए स्रोत तलाशना शुरू कर दिया है और दूसरा कि उनके व्यवहार में भी बदलाव आया है.
यूएस सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (सीडीसी) की ओर से बीते सप्ताह जारी की गई एक चेतावनी के मुताबिक़, खाने के लिए भटक रहे चूहों का बर्ताव असामान्य और ग़ुस्सैल हो सकता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)