You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्या डोनाल्ड ट्रंप अमरीका में फ़ौज तैनात कर सकते हैं?
आप जानते ही हैं कि इस वक़्त अमरीका में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. एक काले नागरिक जॉर्ज फ़्लॉयड की मौत के बाद कई जगह ये विरोध प्रदर्शन हिंसक भी हो गया. यहां तक कि प्रदर्शनकारी वॉशिंगटन डीसी में व्हॉइट हाउस के सामने भी पहुंच गए थे. अब अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि अगर राज्य और शहर प्रशासन हिंसा को क़ाबू नहीं कर पाएंगे तो वो सेना भेजेंगे. लेकिन क्या वे ऐसा कर सकते हैं. क्योंकि कुछ राज्यों के गवर्नर तो कह रहे हैं कि केंद्र सरकार के पास बिना राज्य की अनुमति के सेना भेजने की शक्ति नहीं है. हां, कुछ हालात में राष्ट्रपति ऐसा कर सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)